भारतीय गणतंत्र के सम्मान में तिरंगे के रंग में रंगेगा बुर्ज खलीफा भी
भारत के गणतंत्र दिवस को मिलेगी दुबई के बुर्ज खलीफा की भी सलामी। 25 जनवरी से 26 जनवरी तक तिरंगे के रंग में रंगा नजर आएगा बुर्ज खलीफा।
Source: one india
दुबई। दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में से एक बुर्ज खलीफा भी भारत के गणतंत्र दिवस का जश्न मना रही है। बुर्ज खलीफा के ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई है कि भारत के 68वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बुर्ज खलीफा तिरंगे के रंग में रंगा हुआ नजर आएगा।
25 और 26 जनवरी को होगा जश्न
25 जनवरी और 26 जनवरी की शाम को बुर्ज खलीफा पर तिरंगे के रंग में एलईडी लाइट्स की रोशनी होगी। इसके अलावा दोनों दिन शाम 6:15, 7:15 और फिर 8:15 बजे दुबई फांउटेन शो होगा। बुर्ज खलीफा को वर्ष 2014 में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का दर्जा दिया गया था। इसकी ऊंचाई 829.8 मीटर है। इस बिल्डिंग में सबसे तेज और लंबी लिफ्ट के अलावा सबसे ऊंची मस्जिद, सबसे ऊंचा स्विमिंग पूल और सबसे ऊंचा रेस्टोरेंट मौजूद है। इस बिल्डिंग में 163 फ्लोर हैं। इस बिल्डिंग को बनाने में करीब छह वर्ष का समय लगा और आठ बिलियन डॉलर खर्च हुए हैं। 21 सितंबर 2004 को इसका निर्माण शुरू हुआ था। चार जनवरी 2010 को यह खत्म हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके निर्माण में 1,10,000 टन से ज्यादा कंक्रीट और 55,000 टन से ज्यादा स्टील का प्रयोग हुआ है।
पहले इसका नाम था बुर्ज खलीफा
जिस समय इसका निर्माण शुरू हुआ इसका नाम बुर्ज दुबई रखा गया। यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के सम्मान में इसका नाम बदलकर बुर्ज खलीफा कर दिया गया। उन्होंने इसके निर्माण में वित्तीय मदद दी थी।

No comments:
Post a Comment